ये हैं जनवरी 2018 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 SUVs

खबरें अभी तक। भारतीय बाजार में इन दिनों SUV और क्रॉसओवर गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। कार कंपनियां भी बाजार में अपनी नई-नई SUV को उतार रही हैं। हालांकि कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मारुति की विटारा ब्रेजा ने राज किया हुआ है। विटारा ब्रेजा को सबसे पहले 2016 के शुरुआत में उतारा गया था और तब से अब तक सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट SUV रही है। सबसे खास बात यह कि इस सूची में महिंद्रा की चार गाड़ियां शामिल हैं।

सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में विटारा ब्रेजा से पहले फोर्ड ईकोस्पोर्ट ने अपनी जगह बनाई हुई है। हालांकि अब यह सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV की सूची में हुंडई क्रेटा और महिंद्रा बोलेरो से भी नीचे आ गई है। सबसे पहले स्थान पर 11,785 यूनिट्स के साथ मारुति विटारा ब्रेजा ने अपनी जगह बनाई हुई है। वहीं, कड़ी टक्कर दे रही हुंडई की क्रेटा 9,284 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।

महिंद्रा की बोलेरो इस सूची में 8,206 यूनिट्स के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं, फोर्ड ईकोस्पोर्ट के ठीक बाद पांचवे स्थान पर 5,230 यूनिट्स के साथ महिंद्रा की दूसरी SUV स्कॉर्पियो इस सूची में शामिल है। जनवरी 2018 में फोर्ड ईकोस्पोर्ट की 6,833 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

टाटा नेक्सन जनवरी महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली सूची में छठे स्थान पर आ गई है। इस महीने इसकी 4,917 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, होंडा की WR-V 4,273 यूनिट्स के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है।