रेवाड़ी में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली का आयोजन

खबरें अभी तक। रेवाड़ी में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर समेत विधायक दल की नेता किरण चौधरी और कैप्टन अजय यादव ने शिरकत की।  जन आक्रोश रैली में बोलते हुए अशोक तंवर समेत कांग्रेस नेताओ ने छात्र संघ चुनाव पर तंज कसा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्र संघ चुनाव का मुद्दा कांग्रेस ने सबसे पहले उठाया था। और अब इसमें भाजपा और इनेलो की ओर से देरी की जा रही है। कांग्रेस हमेशा छात्र संघ चुनाव के हित में रही है ।