रूस: दागिस्तान के गिरजाघर में हुई गोलीबारी में 5 महिलाओं की मौत

खबरें अभी तक। रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र के दागिस्तान में एक ऑर्थोडॉक्स गिरजाघर में एक हमलावर ने पांच महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों एवं स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार बंदूकधारी ने किजलियार शहर में स्थित एक ऑर्थोडॉक्स गिरजाघर में श्रद्धालुओं के ऊपर गोलीबारी की, रूस का किजलियार शहर मुख्यत: मुस्लिम बहुल क्षेत्र है.

गृह मामलों के क्षेत्रीय मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अज्ञात व्यक्ति ने किजलियार में बर्बर तरीके से गोलीबारी कर चार महिलाओं को जख्मी कर दिया.’’