महिला ने मुस्लिमों के सबसे बड़े धर्मस्थल देवबंद पर गंभीर आरोप लगाए

खबरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने मुस्लिमों के सबसे बड़े धर्मस्थल देवबंद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मेरठ में एक महिला ने देवबंद की मस्जिदों पर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। इतना ही नहीं हिन्दू संगठन अब इसे भुनाने के लिए लग गए हैं।

मामला ना केवल धर्म परिवर्तन का है बल्कि रेप और झांसा देकर गर्भपात कराने का भी है।पीड़िता का आरोप है, परवेज ने पहले तो पीड़िता को नौकरी दिलवाने और शादी का झांसा देकर उसका रेप करता रहा। जब महिला गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद परवेज ने शादी करने से पहले पीड़िता को धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया।

परवेज उसे लेकर देवबंद में रशीदिया मस्जिद पहुंचा और वहां एक मौलाना ने कलमा पढ़वाया और नाम बदलवाकर कहा आपका धर्म परिवर्तन हो गया है। अब इस प्रकरण के सामने आने के हिन्दू युवा वाहिनी ने इस महिला के साथ मिलकर कानूनी लड़ाई लड़ने की तयारी कर ली है और इस प्रकरण में देवबंद को दोषी माना है।