राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी का पहला महाअधिवेशन

खबरें अभी तक। राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी का पहला महाअधिवेशन 16 मार्च से दिल्ली में शुरु होगा। जो 3 दिन तक चलेगा। शनिवार को राजधानी दिल्ली में हुई कांग्रेस की प्रथम श्रेणी की बैठक में यह निर्यय किया गया। बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सूरजेवाला ने कहा कि महाअधिवेशन में देश के सभी राज्यों से पार्टी कार्यक्रता शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी में महिलाओं, पिछड़ों और युवाओं उचित प्रतिनिधित्व चाहते है।