युवक कांग्रेस प्रधान के पिता ने की आत्महत्या, उद्यमी पर लगाया आरोप

 

खबरें अभी तक। युवक कांग्रेस की हांसी इकाई के प्रधान के पिता ने खुदकुशी कर ली। उनका शवहांसी-बरवाला मार्ग पर कुलाना गांव के खेतों में मिला है। युवा कांग्रेस के प्रधान राजेश घोड़ेला के पिता रतिराम की कमीज की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें एक उद्यमी पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया गया है। पु‍लिस ने उद्यमी के खिलाफ केस दज्र कर लिया है।

राजेश घोड़ेला ने बताया कि उसके पिता रतिराम कुलाना गांव के निकट श्याम बाबा भट्ठा उद्योग पर पिछले 31 वर्षों से मुंशी थे। बृहस्‍पतिवार सुबह ही उन्होंने घर में भट्ठा मालिक द्वारा प्रताडि़त करने की जानकारी दी थी। इसके बाद सुबह सात बजे वह भट्ठे पर चले गए थे। कुछ देर बाद भट्ठक के समीप खेतों में उनका पिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा होने की सूचना मिली। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी।

राजेश घोड़ेला  ने बताया कि उनके पिता की कमीज की जेब से एक सुसाइड नोट  भी मिला। इसमें भट्ठा मालिक को मौत का जिम्मेवार बताया गया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘पांच वर्षों से भट्ठे पर लगाए गए ट्रैक्टर की कमाई भट्ठा मालिक ही खा रहा है। भट्ठा मालिक के साथ मिलकर खरीदे गए प्लाट के कागज भी भट्ठा मालिक ने अपने पास रख लिए हैं। भट्ठा मालिक पुलिस में रिश्तेदारों के बड़ी-बड़ी पोस्ट पर होने की बात कर मुझे प्रताडि़त करता है।’

” रतिराम के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का सही पता नहीं चलने पर रतिराम के शव का विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेजा गया है। सुसाइड नोट के आधार पर भट्ठा मालिक खिलाफ केस दर्ज कर किया है।