दुबई ने तोडा खुद का रिकॉर्ड, बनाई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत

ये तो सभी जानते हैं कि दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है बुर्ज खलीफा (828 मीटर)। अब यहां दुनिया की सबसे ऊंची होटल भी खुल गई है, जिसका नाम है गेवोरा। ये होटल 356 मीटर लंबी है। खास बात ये कि इसके पहले भी दुनिया की सबसे ऊंची होटल बनाने का रिकॉर्ड दुबई के पास ही था। होटल गेवोरा बनाकर दुबई ने अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। गेवोरा की ऊंचाई पिछली होटल जेडब्ल्यू मैरिएट मार्किस की ऊंचाई से एक मीटर ज्यादा है। जेडब्ल्यू मैरिएट मार्किस का निर्माण 2013 में किया गया था। 75 मंजिला है गेवोरा…

होटल गेवोरा में सोने से बनी 75 मंजिलें हैं। इसमें 528 कमरे हैं। हर कमरे को यूनिक स्टाइल में डिजाइन किया गया है। होटल गेवोरा शेख जायद रोड पर दुबई इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर के पास स्थित है। इसका निर्माण मजिद अल अत्तर ने किया है। आपको बता दें कि 2020 में यूएई ग्लोबल ट्रेड फेयर एक्सपो की मेजबानी करने वाला है। इस दौरान कई लोग यहां आएंगे, जिन्हें अट्रैक्ट करने के लिए दुबई में इस तरह के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।