8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म-हत्या के विरोध में फूटा गुस्सा, नेपाली समाज के लोगों ने अस्पताल में किया प्रदर्शन

ख़बरें अभी तक: हरियाणा के हिसार से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई थी. घर से करीब 200 मीटर दूरी पर खेल रही नेपाल निवासी आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद की हत्या कर दी गई। शव को जमीन में दबा कर ऊपर से पत्ते डाल दिए गए थे।

जहा पुलिस ने रविवार शाम होते-होते बच्ची के शव को बरामद किया था. इसी घटना को लेकर नेपाली समाज के लोगों ने सोमवार को सिविल अस्पताल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए नारेबाजी की। जहा उन्होने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

सीसीटीवी फुटेज में लगने सुराग

नेपाली समाज की आठ साल की लड़की हिसार शहर में अपने घर से करीब 200 मीटर दूरी पर खेल रही थी….इसी बीच उसका अपहरण कर लिया गया। पुलिस दिन भर बच्ची को तलाशती रही। एक सीसीटीवी फुटेज में सुराग लगने के बाद पुलिस को ब्लू बर्ड के पास पत्तों के नीचे लड़की का शव बरामद हुआ। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अपहरण, दुष्कर्म, हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 8 साल की बच्ची के शव का पोस्टमार्टम अभी नहीं हो सका है।

वारदात के बाद घर जाकर सो गया आरोपी
पुलिस के मुताबिक बच्ची के साथ दरिंदगी करने का आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद रात करीब एक बजे अपने घर जाकर सो गया। आरोपी शहर के सुंदर नगर का रहने वाला है और वह दो बच्चों का पिता है। लोगों का कहना है कि है कि आरोपी नशे का आदी है