देर रात महिला कर्मचारी को अस्पताल मालिक ने पिलाई नशीली चाय, फिर किया गंदा काम …

Khabre Abhi Tak, Ambala

हरियाणा के अंबाला से एक अस्पताल संचालक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोपी ने महिला कर्मचारी को ओवरटाइम के बहाने बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला की अश्लील वीडियो बना ली।

जिसके बाद वीडियो दिखाकर वो महिला को डराता और  जबरन होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता था। इससे परेशान होकर ही पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। 2019 में एक निजी अस्पताल खुला था, जिसमें महिला और उसके पति ने कैंटीन खोली। लेकिन अस्पताल नया था इस वजह से कैंटीन नहीं चल पाई। जिसके बाद अस्पताल मालिक ने रिसेप्शन और अन्य काम करने का ऑफर दे दिया।

पीड़िता ने बताया कि रात को मरीज रुकते थे, इस वजह से उसे भी रात की ड्यूटी पर रहना पड़ता था। नवंबर में भी रात को उसे रोका गया, इस दौरान मालिक ने महिला को चाय पीने के बहाने बुलाया। चाय पीकर महिला बेहोश हो गई और मलिक ने उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली।

जिसके बाद वो महिला को लगातार वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता और होटलों में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाता। अब परेशान होकर ही महिला ने मामले का खुलासा किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।