Coronavirus: देश में बेकाबू कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे 1 लाख के पार नए केस, जानिए आंकड़े?

ख़बरें अभी तक || कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार बेलगाम हो चुकी है। देश में पहली बार एक दिन में 1 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। जानलेवा कोरोना वायरस ने अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के एक लाख तीन हजार 558 केस सामने आए हैं। पिछली बार एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 16 सितंबर 2020 को दर्ज किए गए थे. तब मामलों की संख्या 97 हजार 894 थी। तब 1132 लोगों की मौत हुई थी। जबकि पिछले 24 घंटों में 478 मौत दर्ज की गई हैं।

देश में कोरोना की स्थिति-

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढकर एक करोड़ 25 लाख 89 हजार 67 हो गई है। जबकि अबतक एक लाख 65 हजार 101 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में दिन पर दिन एक्टिव केस बढ़ रहे हैं, जिनकी संख्या अब 7 लाख 41 हजार 830 हो गई है। कल कोरोना से 52 हजार 847 लोग ठीक भी हुए हैं। जिसके बाद देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ 16 लाख 82 हजार 136 हो गई है।

स्वास्थ्य  मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वैक्सीन की अबतक सात करोड़ 91 लाख 5 हजार 163 डोज दी जा चुकी हैं। कुल वैक्सीन में 60.19 फीसदी वैक्सीन आठ राज्यों में लगे हैं। अकेले महाराष्ट्र में ही 9.68 फीसदी वैक्सीन लगी हैं। देश में कुल वैक्सीन में से 43 फीसदी वैक्सीन पांच राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में लगी हैं।

देश में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है महाराष्ट्र

देश में महामारी से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में रात आठ बजे से सप्ताहांत लॉकडाउन की घोषणा की गई है। राज्य सरकार ने बैंकिंग और बीमा क्षेत्रों को छोड़कर निजी कार्यालयों को बंद करने की घोषणा भी की है। कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी गई, इसके अलावा कई अन्य प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।

महाराष्ट्र में अकेले देश में कोविड-19 के कुल मामलों के 57 फीसदी मामले हैं और राज्य में दैनिक नए मामलों का आंकड़ा 47,913 तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र में इससे पहले जब कोरोना वायरस महामारी चरम पर थी, उसके मुकाबले यह आंकड़ा दोगुने से भी ज्यादा हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल…

More than 94 percent of patients infected with coronavirus cured in Uttar  Pradesh

2. दिल्ली

यहां रविवार को 4,033 नए केस आए। 2,677 मरीज ठीक हुए और 21 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.76 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.51 लाख ठीक हुए हैं और 11,081 ने जान गंवाई है। अभी 13,982 का इलाज चल रहा है।

3. मध्यप्रदेश

यहां रविवार को 3,178 नए मरीज मिले। 2201 लोग ठीक हुए, जबकि 11 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.06 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.81 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,040 की मौत हुई है। फिलहाल 21,335 लोगों का इलाज चल रहा है।

4. पंजाब

यहां रविवार को 3,006 नए मरीज मिले। 2,955 ठीक हुए, जबकि 51 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.51 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.19 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 7,083 की मौत हुई है। फिलहाल 25,314 लोगों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात

यहां रविवार को 2,875 नए कोरोना मरीज मिले। 2,024 मरीज ठीक हुए, जबकि 14 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.18 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.98 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,566 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 15,135 लोगों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान

यहां रविवार को 1,729 संक्रमितों की पहचान हुई। 587 मरीज ठीक हुए और 2 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक करीब 3.39 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.23 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,829 ने जान गंवाई है। फिलहाल 12,878 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पीएम मोदी ने दिया पांच स्तरीय रणनीति का सुझाव

LIVE: मुख्‍यमंत्रियों संग बैठक के बाद PM मोदी बोले- दोनों वैक्‍सीन भरोसेमंद  | narendra modi meeting on coronavirus vaccination with cm here all states  update

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के इस दौर से निपटने के लिए राज्यों को कड़े और व्यापक कदम उठाने होंगे। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उन्होंने पांच स्तरीय रणनीति–टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, कोविड व्यवहार और टीकाकरण को गंभीरता और प्रतिबद्धता से लागू करने का सुझाव दिया। बैठक में महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ के हालात पर चिंता जताई गई और इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री ने इन राज्यों में जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों और चिकित्सकों की केन्द्रीय टीम भेजने का निर्देश दिया।

संक्रमित मामलों में 91 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी 10 राज्यों की

देश में कुल संक्रमित मामलों में 91 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी 10 राज्यों की है और इन्हीं राज्यों में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत भी हुई हैं। पीएमओ के बयान के मुताबिक पिछले 14 दिनों में देश में मामलों की कुल संख्या में 4.5 फीसदी पंजाब से हैं, जबकि मौतों की कुल संख्या में इसकी हिस्सेदारी 16.3 फीसदी रही है।