12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, 10वीं कक्षा के 7 आरोपी गिरफ्तार

ख़बरें अभी तक। असम के विश्वनाथ जिले से बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 12 साल की मासूम के साथ पहले दुष्कर्म और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसके शव को पेड़ पर लटका दिया गया था। उसका शव पेड़ से ही बरामद किया गया है। वहीं इस मामले की जांच कर रहें एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने रविवार को बताया कि घटना चकला गांव के गोहपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है।

हाईस्कूल का लीविंग सर्टीफिकेट ले चुके यह सभी आरोपी वारदात के बाद से फरार थे। एक पुलिस टीम ने कई जगहें दबिशे डालकर इन्हें गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने परीक्षा के बाद लड़की को एक पार्टी की तैयारी के लिए अपने घर पर आमंत्रित किया था। माना जा रहा है कि लड़कों ने लड़की से शुक्रवार की रात दुष्कर्म किया और फिर उसे घर के पास जंगल में एक पेड़ पर लटका दिया। लड़की का शव अगले दिन शनिवार को मिला था। फिलहाल युवकों से पूछताछ की जा रही है, इसके साथ ही गहनता से जांच भी शुरू कर दी गई है।