बहादुरगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन फैक्टरियों में आग लगने से 4 लोगों की मौत, कई घायल

ख़बरें अभी तक। हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री के टुकड़े उड़कर आधा किलोमीटर दूरी तक जा गिरे। फैक्ट्री में लगी इस आग ने धीरे-धीरे एक के बाद एक तीन फैक्टरियों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।

जबकि हादसे में 34 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। वहीं अभी मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। मृतकों के शव बुरी तरह जले हैं,  जिससे अभी उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। वहीं  घायलों में अधिकांश मजदूर उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। फिलहाल फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा रहा है।