राजधानी शिमला में अब हर एक व्यक्ति पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

ख़बरें अभी तक। राजधानी शिमला में अब हर एक व्यक्ति पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। नगर निगम शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शिमला में विभिन्न जगहों पर 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए निगम ने 71 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। इन कैमरों का कंट्रोल सचिवालय में रहेगा, जहां से शहर की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। शिमला शहर में अभी इन कैमरों के लिए स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं।

सीसीटीवी के शहर में लग जाने से चोरी की वारदाते कम हो जाएगी। इसके अलावा यातायात समस्यायों नियमों और सफाई व्यस्था पर भी पैनी नजर रहेगी, फिलहाल अभी पुलिस और पार्षदों से इस सम्बंध में सुझाव मांगे गए हैं। नगर निगम जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है, जिसके बाद राजधानी में कैमरे लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

वहीं नगर निगम महापौर सत्या कौंडल ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही शिमला शहर में सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस सम्बंध में पुलिस विभाग तथा पार्षदों से सुझाव मांगे गए हैं। इन सुझावों के बाद ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कैमरे लगाए जाएंगे।

जिससे चोरी की घटनाओं और सफाई व्यवस्था समेत यतायात व्यवस्था पर पैनी नजर रखेगा। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी को लेकर आईटी विभाग द्वारा प्रपोजल तैयार कर लिया गया है और सीसीटीवी का कंट्रोल रुम सचिवालय में स्थापित किया जाएगा, ताकि उच्च अधिकारी शहर की हर व्यवस्था पर नजर रख पाएं।