सूरजकुंड मेले में फैशन शो खूबसूरत मॉडल्स ने रैंप पर दिखाए अपने रंग-बिरंगे जलवे

खबरें अभी तक। अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में दूसरी बार फैशन शो का आयोजन किया गया, मेले की मुख्य चौपाल पर पूर्वांचल प्रदेश नागालैंड के कपड़े पहने खूबसूरत मॉडल्स ने रैंप पर रंग-बिरंगे जलवे दिखाए।  इस दौरान मॉडलों के कैटवॉक को देखकर दर्शकों से भरी चौपाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी, इस फैशन शो को विश्व विख्यात फैशन डिजाइनर रितु बेरी ने लाल काला और सफेद रंग का अधिक प्रयोग करते हुए  3 माह के अथक प्रयास के बाद आयोजित किया। फैशन शो के आयोजन के दौरान उनकी मेहनत  मॉडल्स द्वारा पहनी गई पोशाकों से साफ साफ झलक रही थी।

मेले की हसीन शाम का शुभारंभ भारत सरकार की केंद्रीय जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने किया उनके साथ मंत्रालय के सचिव प्रवीन कृष्णा, हरियाणा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर एवं उनकी धर्मपत्नी डा. सोनिया खुल्लर, पर्यटन निगम के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयवर्धन, एडीजीपी सीआईडी अनिल राव, फरीदाबाद मंडल आयुक्त संजय जून, उपायुक्त यशपाल, एडीजे यशिका, पर्यटन निगम के महाप्रबंधक विकास यादव, अतिरिक्त उपायुक्त रामकुमार सिंह उपस्थित रहे।।