कांगड़ा से चंडीगढ़ के लिए लग्जरी बस सेवा हुई शुरू, अब चंडीगढ़ से फ्लाईट लेने में नहीं आएगी कोई दिक्कत

ख़बरें अभी तक। धर्मशाला- अगर आपने चंडीगढ़ से दोपहर को 2 से 3 बजे फ्लाइट लेनी है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एचआरटीसी धर्मशाला ने चंडीगढ़ के लिए कांगड़ा से लग्जरी बस सेवा शुरू कर दी है। पहले चंडीगढ़ से दिन में 2 या 3 बजे फ्लाइट लेने वालों को यहां पहुंचने में परेशानी होती थी, क्योंकि दिन में वहां पहुंचने के लिए कोई भी लग्जरी बस सेवा उपलब्ध नहीं थी।

ऐसी शिकायतें निगम को मिल रही थी, जिसे देखते हुए निगम ने चंडीगढ़ के लिए कांगड़ा से सुबह 6 बजे वोल्वो बस सेवा शुरू की है, जिसके अच्छे रिजल्टस सामने आ रहे हैं। यह बस दोपहर साढ़े बारह बजे चंडीगढ़ पहुंचती है और शाम 5 बजे दिल्ली, ऐसे में चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा लाभकारी सिद्ध हो रही है।

आरएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्डा ने कहा कि चंडीगढ़ से दोपहर के समय फ्लाइट लेने वालों के लिए कोई लग्जरी बस सेवा न होने की शिकायत के चलते कांगड़ा से सुबह 6 बजे चंडीगढ़ के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू की गई है। इसके अच्छे परिपरिणाम सामने आ रहे हैं।