शिमला जिले के रोहड़ू में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

ख़बरें अभी तक। शिमला जिले के रोहड़ू में दर्दनाक सड़क हादसा होने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, रोहड़ू-करासा सड़क पर एक स्कॉर्पियो कार हादसे का शिकार हो गई। रोहड़ू के विजयनगर स्कूल से करीब 100 मीटर पहले यह घटना हुई है। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसको सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मृतकों की पहचान दिनेश कुमार और सुरेंद्र सिंह निवासी शिमला के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति का नाम प्रदीप बरागटा बताया जा रहा है। वहीं अब पुलिस मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।