राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी को किया गया याद

ख़बरें अभी तक। शिमला: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर देश भर में गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और देश के लिए दी गयी उनकी कुर्बानी को याद किया गया। राजधानी शिमला में भी रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनिल खाची ने पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और देश के लिए महात्मा गांधी के योगदान को याद किया।

मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा और सत्य के पुजारी थे। देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी ने अहम भूमिका अदा की थी। देश की आजादी को बनाये रखने के लिए आज महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने की सभी को जरूरत है। इस अवसर पर महात्मा गांधी और स्वतंत्रता सेनानियों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया।