नहीं रहे करनाल से पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस

करनाल से पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा का निधन हो गया है। आज उन्होंने मेदांता में आखिरी सांस ली। वे कई दिनों से फेफड़ों में केंसर से ग्रस्त थे जिसके चलते कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।

अश्विनी चोपड़ा 2014 में भाजपा की सीट पर करनाल लोकसभा से जीतकर संसद पहुंचे थे। 2014 में भाजपा ने उन्हें बतौर कैंडिडेट टिकट देकर दिल्ली से सीधे करनाल लोकसभा सीट पर भेजा था। 2019 में पार्टी फिर से उन्हें सीट देना चाहती थी लेकिन अश्विनी चोपड़ा ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। वे पिछले काफी समय से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे