कोहरे ने जहां एक ओर लोगों की मुसिबतें बढ़ा दी है, वहीं गेंहू की फसल के लिए वरदान साबित हो रहा कोहरा

ख़बरें अभी तक। प्रदेश में लगातार ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे उकलाना क्षेत्र भी अछूता नहीं है। उकलाना क्षेत्र में कोहरे ने सफेद चादर से पूरे इलाके को ढक लिया है। घना कोहरा होने के कारण दृश्यता कम होती जा रही है। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस घने कोहरे का असर किसानों की फसलों और उनके दुधारू पशुओं पर भी सीधा पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में लोग घरों से बाहर निकलने से गुरेज कर रहे हैं।

वहीं ठंड का प्रकोप सिरसा में भी लगातार जारी है, कोहरे ने भी वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है। लगातार पड़ रहे कोहरे से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुर्घटना होने का भी भय बना रहता है। दूसरी तरफ गेहूं की फसल के लिए यह कोहरा काफी लाभदायक है। लेकिन चारे व सब्जी की फसलों के लिए यह धुंध और ठंड नुकसानदायक भी है और गेहूं के लिए यह हर तरह से फायदेमंद है।