रितिक-रेमो डीसूजा हुए जिसके फैन, जानिए कौन है वो टिकटॉक स्टार

ख़बरें अभी तक। टिक-टॉक पर आजकल एक लड़का अपने डांस के मूव को लेकर काफी फेमस हो रहा है। नीचे दी गई वीडियो में डांस कर रहे युवक का नाम युवराज है। युवराज एक टिकटॉक स्टार हैं। वो अपने डांस के विडियोज टिकटॉक पर शेयर करते रहते हैं।

टिक टॉक पर युवराज के 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। युवराज की कुछ टिकटॉक विडियोज में उनकी बहन भी उनके साथ नजर आती है। युवराज ने यह यह डांस घर में ही सीखा है। ऐसा उन्होंने एक वीडियो के कैप्शन में लिखा है।

बता दें कि युवराज की वीडियो को बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन ने शेयर किया था। युवराज का डांस देखकर रितिक खुद झटका खा गए थे। उन्होंने लिखा कि ऐसी एयरवॉक पहले नहीं देखी।

इतना ही नहीं, डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा ने जब इस लड़के का डांस विडियो देखा तो वह भी दंग रह गए। युवराज के डांस वीडियो को बॉलीवुड के आलावा आम लोग भी काफी पंसद करते है और शेयर करते है।