दो गुटों में खूनी संघर्ष के बीच बुरी तरह पिट रही थी माँ, बेटा बना रहा था विडियो

ख़बरें अभी तक। हिमाचल के ऊना में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस ने मामले पर केस दर्ज कर लिया है। मारपीट में दोनों पक्षों से कुल 14 आरोपी बनाए गए हैं। जिन दो पक्षों में मारपीट हुई है, वह दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी बता जा रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति महिला को बुरी तरह पीट रहा है। वहीं एक व्यक्ति उसे आरोपी से छुड़ाने का प्रयास कर रहा है। उधर, बुरी तरह पिट रही महिला का बेटा वीडियो शूट कर रहा है। वहीं पिट रही महिला की बेटी अपनी मां को पिटता देख बुरी तरह रो रही है।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। वीडियो उपमंडल अंब के तहत एक गांव का है। यह वीडियो 30 दिसंबर 2019 को हुए खूनी संघर्ष का है। इसमें पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर रखा है। इसमें एक पक्ष की शिकायत पर आईपीसी की धारा 147, 149, 452, 504, 323, 506के तहत केस दर्ज किया गया है। इसमें आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। दूसरे पक्ष से मिली शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 147, 149, 151, 323, 504, 506 के तहत दर्ज केस में छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष से कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।