सोलन पुलिस ने पकड़ी 2 किलो 930 ग्राम अफीम, 2 लोग गिरफ्तार

ख़बरें अभी तक। सोलन के धर्मपुर में एसआईयू टीम ने बीती रात्रि को नेपाली मूल के 3 व्यक्ति से 2 किलो 930 ग्राम अफीम पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पहला मामला में सोलन पुलिस की एसआईयू टीम बीती रात्रि को धर्मपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। धर्मपुर से सूबाथु सम्पर्क मार्ग के कादो नामक स्थान पर 3 नेपाली मूल के लोग पैदल आ रहे थे। टीम को इन पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उनसे पूछताछ की तो तलाशी के दौरान नेपाल निवासी शशि राम पुन के बैग से 1किलो 460 ग्राम और सुरेश घरती के बैग से 1 किलो 470 ग्राम अफीम बरामद की गई। जबकि इनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही मे जुट गई है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नेपाल निवासी 38 वर्षीय शशिराम पुन, 50 वर्षीय सुरेश घर्ती और 55 वर्षीय मोहन घर्ती के रूप मे हुई है। वहीं दूसरे मामला में जिला सोलन के मुख्य द्वार परमाणु पुलिस ने नव वर्ष में चिट्टे का पहला मामला दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है। परमाणु पुलिस ने गश्त के दौरान राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर स्थित सेब मंडी के नजदीक 38 वर्षीय भागेश कुमार निवासी हरियाणा को शक के आधार पर चेक किया। जिसके पास से 6.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों मामलों की पुष्टि डीएसपी रमेश कुमार शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि अफीम सहित पकड़े गए तीनों आरोपियों में से शशि राम पुन हाल रिहायशी रामपुर शिमला और सुरेश व मोहन धर्मपुर के गांव आंजी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि परमाणु पुलिस ने भी बीती रात को एक युवक से हेरोइन बरामद की है। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।