पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी BB 13 में पारस के लिए भेजेंगी तोहफा

ख़बरें अभी तक। बिग बॉस के घर में नए साल का जश्न मनाया गया। नए साल का आगाज होते ही सभी कंटेस्टेंट काफी खुश नजर आए। वहीं पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने भी अपने गुस्से को छोड़कर पारस को नए साल में गिफ्ट देने की सोची। वैसे तो Paras Chhabra और माहिरा शर्मा की दोस्ती उन्हें पंसद नहीं है, वहीं पारस शो में कई बार इस बात को कह चुके हैं कि उन्हें माहिरा काफी पसंद हैं। और आकांक्षा पुरी कई बार इस बात का इजहार भी कर चुकी हैं। वो पारस से नाराज हैं।

बता दें कि पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने कहा है कि नए साल के मौके पर वो पारस को ऐसी चीज गिफ्ट करने जा रही हैं, जिसे वो सबसे ज्यादा पसंद करते है। आकांक्षा तोहफे के तौर पर पारस को नए शूज देने जा रही हैं, जिसे शहनाज की कैप्टेंसी के लिए उन्होंने खराब कर दिए थे।

इस तोहफे के बारे में बात करते हुए आकांक्षा पुरी ने लिखा, ‘उस समय सब लोगों को काफी बुरा लगा था जब पारस छाबड़ा ने शहनाज गिल के लिए अपने जूते कुर्बान कर दिए थे। यही वजह है कि, मैं पारस छाबड़ा के लिए नए जूते लेकर आई हूं। हैप्पी न्यू ईयर पारस… अब लाल रंग के जूते पहनने का समय आ चुका है। मुझे यकीन है कि, तुम पीले रंग की तरह इन जूतों को भी पसंद करोगे’।

पारस छाबड़ा के जूते Balenciaga ब्रांड के जूते हैं, जिनकी कीमत 70,000 रुपए है। आकांक्षा पुरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस जूते की तस्वीर भी शेयर की है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही आकांक्षा ने पारस के गंदे कपड़े और जूतों की तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। इसके साथ में उन्होंने लिखा था कि एक बार पारस बिग बॉस के घर के बाहर आ जाएं, तो वह इन्हीं जूतों से मारेंगी और गंदे कपड़े साफ कराएंगी।