हिम्मत सिंह को सौंपी पेंशनर्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष की कमान

ख़बरें अभी तक। कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों के संगठन है जो एकजूट होकर सरकार से अपनी मांगे मनवाने व कर्मचारी हितों के लिए कार्य करते है। यहां हम बात कर रहे है हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संघ की। जिसकी प्रदेश की कार्यकारणी गठित करने के लिए जिला कुल्लू के देवसदन ढालपुर मे चुनाव हुए। इस चुनाव में प्रदेश कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, ऊना, शिमला, हमीरपुर व अन्य जिलों से पूर्व कर्मचारियों ने भाग लिया।

चुनाव से पहले पूर्व कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों के सामने अपने कार्यो का बखान किया। पेंशनर्स संघ के सभी सदस्यों ने सर्व सहमति स प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव किया। जिसमें मंडी जिले के सरकाघाट से संबंध रखने वाले हिम्मत सिंह को प्रदेशाध्यक्ष, जिला कुल्लू के टीडी ठाकुर को महासचिव चुना गया। वहीं हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि वे 2019-21 के लिए प्रधान चुने गए है।

वे पेंशनर्स की न्यायोचित मांग को सरकार के समक्ष रखेंगें और कोशिश करेंगे कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान हो। उनकी मुख्य समस्या, 65 से 75 साल पर जो भत्ता मिलता है उसे पेंशन वृद्धि में समायोजित किया जाए। करुणामूलक आधार पर नौकरी मिले। 2006 से पूर्व पेंशनर जो सेवानिवृत्त हुए है, उन्हें जिनकी नौकरी 33 साल तक थी उन्हें भी पेंशन दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा 2003 के बाद के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ  मिले।