कुल्लू: ढालपुर मैदान में लोगों ने सुना गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन, लाइव हुआ प्रसारण

ख़बरें अभी तक। जिला कुल्लू के ढालपुर मैदान में भी प्रदेश सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शिमला के रिज मैदान में आयोजित की जाने वाली विशाल रैली का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके लिए ढालपुर मैदान में एक बड़ी डिजिटल स्क्रीन लगाई गई थी। जिसे देखने के लिए मैदान में कुल्लू आए ग्रामीण क्षेत्रों के।लोगो को सुविधा मिली। प्रदेश सरकार के 2 साल पूरा होने पर शिमला में रैली आयोजित की गई थी। इस रैली को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सम्बोधित किया गया। जिसका कुल्लू के लोगों द्वारा ढालपुर मैदान में प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों का बखान डिजिटल स्क्रीन पर देखा गया।

वहीं ढालपुर मैदान में कार्यक्रम देखने पहुंचे लोगों का कहना था कि वह समय की कमी व मौसम की स्थिति को देखते हुए शिमला तो नहीं पहुंच पाए लेकिन डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से उन्होंने भाजपा नेताओं का संबोधन ढालपुर मैदान में ही सुना। जो कि प्रशासन द्वारा किया गया एक सराहनीय कार्य है। शिमला रैली में लोगों को न जाने का मलाल अब दिल में नहीं रहेगा और डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से भी उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी बखूबी मिली है। वही, इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लोगो को सरकार के 2 सालों के कार्यो को लेकर पपत्र भी बांटे गए।

ढालपुर मैदान में इस दौरान अव्यवस्था का माहौल भी देखने को मिला। मैदान में लोगो के लिए डिजिटल स्क्रीन तो लगाई गई थी। लेकिन लोगो के बैठने की कोई व्यवस्था यहां नही की गई थी। जिस कारण घंटो लोगो को खड़े रहने पड़ा। तो वही, कुछ लोग मैदान के किनारे लगे बेंचो पर बैठकर कार्यक्रम देखते रहे। कार्यक्रम के दौरान बैठने की व्यवस्था न होने पर कुछ लोगो ने नाराजगी भी जताई।

तरुण विमल का कहना है की जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार ने जो 2 साल का कार्यकाल निभाया है वो बहुत ही सराहनीय है और भाजपा के इलावा कोई भी सरकार अपनी उपलब्धियों को गिनाने का साहस नहीं कर पायी है। वहीं लेखराम शर्मा का कहना है की जो लोग शिमला नहीं जा पाए उनके लिए सरकार द्वारा जो स्क्रीन लगाई गयी है और सरकार की उपलब्धिया यहाँ दिखाय जा रही है।