खबरें अभी तक। फैशन वर्ल्ड के लिए मंदना करीमी जाना पहचाना नाम है। जो फैशन वर्ल्ड इंडस्ट्री को नहीं जानते मंदना सोशल मीडिया पर अपनी बिंदास तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें भी खुद से परिचित करा चुकी हैं। अक्सर अपनी फोटोज से विवादों में रहने वाली मंदना एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
अब करीमी ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी पोस्ट की है। इस तस्वीर में हॉट मॉडल का बिंदास लुक देखा जा सकता है। जिसमें वह अपनी टी-शर्ट और शॉर्ट्स को सरकाते हुए एब्स फ्लॉन्ट कर रहीं हैं। इस तस्वीर के साथ मंदना ने लिखा कि, ‘जिन महिलाओं को मैं उनकी ताकत के लिए प्यार करती हूँ यह प्रशंसा उन्हें दरअसल इसलिए नहीं मिलती बल्कि मुश्किलों और विपरित हालातों से उबरने का जज्बा ही मुझे उन महिलाओं को सुपरहीरो बताता है।’
इस फोटो को पोस्ट करने के पीछे मंदना का मकसद फैंस को अपनी कर्वी बॉडी दिखाना था। मगर यही बात यूजर्स को नागवार गुजर गई। बहुत से लोगों ने भद्दे कमेंट्स किए तो कोई तमीज का पाठ पढ़ाने लगा। बद्मतमीज यूजर्स मंदना को गंदी-गंदी गालियां देने से भी बाज नहीं आए।