स्टेट क्राइम ब्रांच (AHTU) की टीम‌ ने 15 साल से गुमशुदा हुए लड़के को उसके परिवार से मिलाया

ख़बरें अभी तक। हरियाणा पुलिस की स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए टीम‌ के सहायक उप-निरीक्षक राजेश कुमार तथा मुख्य सिपाही भूपिंद्र सिंह ने 15 साल से गुमशुदा लड़के को परिवार से मिलाया। जानकारी के मुताबिक लड़का पंचकूला के फ्लाईओवर के नीचे लावारिस अवस्था में बैठा था जिस पर AHTU की टीम‌ ने लड़के को एसडीएम पंचकूला को पेश किया। जिसके बाद एसडीएम के आदेश पर उसे वृद्ध आश्रम पंचकूला में छोड़ा गया और इस तरह मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी रंगला से संपर्क साधने के बाद बच्चे को परिजनों को सौंपा गया।

हरियाणा पुलिस की स्टेट क्राइम ब्रांच (AHTU) टीम‌ के सहायक उप- निरीक्षक राजेश कुमार तथा मुख्य सिपाही भूपिंद्र सिंह ने 15 साल से गुमशुदा लड़के को परिवार से मिलाया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह लड़का  17.12.19. सेक्टर 21 महेशपुर पंचकूला के फ्लाईओवर के नीचे लावारिस अवस्था में बैठा था। जिस पर AHTU की टीम‌ ने लड़के को एसडीएम पंचकूला को पेश किया तथा एसडीएम के आदेश के बाद वृद्ध आश्रम सेक्टर 15 पंचकूला में छोड़ा गया तथा राजेश कुमार द्वारा काउंसलिंग की गई और लड़के ने अपना नाम रंजीत पापा का नाम डोमी शर्मा गांव साधु गढ़ जिला भागलपुर बिहार बतलाया।

कंट्रोल रूम भागलपुर से संपर्क किया गया उन्होंने बताया यहां पर कोई साधुगढ़ नहीं है। परन्तु पास में ही साधुपुर गांव है तथा वह नवगछिया में आता है फिर वहां के पुलिस स्टेशन गोपालपुर उसके द्वारा पुलिस चौकी रंगला से संपर्क किया गया। वहां से गांव के मुखिया साधुपुर संजय मंडल संपर्क किया गया और रंजीत के बारे में जानकारी दी गई गांव के मुखिया ने बताया कि यह लड़का हमारे गांव का है। लड़के के पिता से संपर्क किया और वीडियो कॉलिंग कराई गई लड़के के पिता ने बताया यह लड़का हमारा बेटा रंजीत है और यह 15 साल से गुमशुदा है हमने बहुत तलाश की कोई पता नहीं लगा और हमने यहां पर अपने पुलिस स्टेशन में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार ने उनको फोन पर बताया आपका लड़का बिल्कुल सुरक्षित है। आज लगभग 15 साल के बाद डोमी शर्मा अपने जीजा दयानंद तथा भाई राजू को रंजीत से मिलाया। रंजीत ने अपने पापा को पहचान लिया। इसी के साथ ही सभी परिवार जनों ने‌‌ AHTU टीम का उनके बेटे रंजीत को मिलाने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि हरियाणा पुलिस की अपराध शाखा  द्वारा किए गए इस कार्य को हमेशा याद रखेंगे। स्टेट क्राइम ब्रांच(AHTU) पंचकूला ने आश्रम सेक्टर-15 पंचकूला से सुपरडेंट गंभीर सिंह की मौजूदगी में कागज कार्रवाई करने के बाद में परिवार के हवाले किया गया।