ख़बरें अभी तक। हरियाणा में हर रोज पांच महिलाओं के साथ होता है दुष्कर्म। ये हम नहीं कह रहे ये कहती हरियाणा पुलिस की मासिक रिपोर्ट। पुलिस ने ये आंकड़े 30 नवंबर तक के जारी किए हैं। महिला सुरक्षा के नाम पर इस साल भी हरियाणा फेल होता दिखाई दिया है। बेशक सरकारें महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही हों।
लेकिन हरियाणा पुलिस की मासिक रिपोर्ट कुछ ओर ही दर्शा रही है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार गत 30 नवंबर तक प्रदेश में दुष्कर्म के 1693 मामले दर्ज हो चुके हैं। मतलब हर दिन पांच महिलाओं की इज्जत तार-तार होती रही।
हालांकि पुलिस का दावा है कि करीब एक चौथाई मामले पुलिस जांच में फर्जी निकलते हैं। मगर दुष्कर्म के ये आंकडें चौंकाने वाले हैं। चलिए आपको कुछ आंकड़ें दिखाते हैं जो आपके रोगंटे खड़े कर देंगे……
- जिला गैंगरेप रेप रेप विद इलोपमेंट उत्पीड़न
- गुरुग्राम 08 146 00 190
- फरीदाबाद 10 132 06 206
- रोहतक 36 312 27 651
- हिसार 42 239 26 441
- करनाल 24 205 40 462
- अंबाला 11 132 18 191
हालांकि हरियाणा पुलिस की मासिक रिपोर्ट के मुताबिक अन्य राज्यों की अपेक्षा करनाल रेंज में इस साल गैंग रेप, रेप की घटनाएं कम हुई हैं। लेकिन ये आंकड़े कहीं न कहीं महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े करते हैं।