कांग्रेस सांसद शशि थरूर की बढ़ सकती है मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारेंट

ख़बरें अभी तक। कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की मुश्किलें बढ़ सकती है। क्योकि तिरुवनंतपुरम की एक स्थानीय अदालत ने उनके के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक शशि थरूर पर अपनी एक किताब में हिंदू महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगा है। उसी आरोप में कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी के लिए यह वारंट जारी किया है। बताया जा रहा है कि शशि थरूर पर अपनी किताब में हिंदू महिलाओं के खिलाफ लिखने को लेकर कोर्ट ने पहले एक नोटिस जारी किया था।

लेकिन शशि थरूर कोर्ट में पेश नहीं हुए और न ही उनकी तरफ से कोई वकील कोर्ट में हाजिर हुआ। जिसके बाद कोर्ट ने शशि थरूर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। वहीं इस मामले पर शशि थरूर के दफ्तर की ओर से कहा गया कि हमें मीडिया से गिरफ्तारी वारंट जारी होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि हमें कुछ दिन पहले कोर्ट का समन मिला था। समन पर उपस्थित होने का समय तो अंकित था। लेकिन तारीख नहीं दी गई थी। शशि थरूर के दफ्तर के अनुसार वकील ने कोर्ट को यह जानकारी दी थी कि भेजे गए समन में तिथि स्पष्ठ नहीं है।