चंडीगढ़ में भी CAB के विरोध में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय

खबरें अभी तक। नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है। इस नए कानून(CAB) के देश में लागू होने से माहौल बेहद तनावपूर्ण नजर आ रहा है। देशभर के मुस्लिम संगठन CAB के विरोध में सड़कों पर उतर आये हैं।

वहीँ, चंडीगढ़ मुस्लिम समुदाय ने भी इस बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। काफी तेदात में लोगों ने इकट्ठे हो कर प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ मुस्लिम समुदाय ने सेक्टर 20 जामा मस्जिद के साथ लगते मैदान में एकत्रित होकर CAb को लेकर रोष व्यक्त किया। इसके बाद गवर्नर हाउस का रुख किया| इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस काफी अलर्ट दिखी।

चंडीगढ़ मुस्लिम समुदाय इस नए कानून पर रोक लगाने की मांग कर रहा है। चंडीगढ़ मुस्लिम समुदाय का कहना है कि आज देश के हालात खराब करने की साजिश की जा रही है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के संविधान को नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम एक ही देश के नागरिक है और इस कानून के लागू होने से देश को बांटा जा रहा है।