शादी के दौरान जूता छुपाई की रस्म से नाराज दुल्हे ने शख्स को जड़ा थप्पड़, दुल्हन ने तोड़ी शादी

ख़बरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शादी के दौरान जूता छुपाई की रस्म से नाराज दुल्हे ने अपशब्द और कहे एक शख्स को थप्पड़ जड़ा। बता दें कि दुल्हन की तरफ की लड़कियों ने जूते चुराए और इसे वापस करने के एवज में पैसों की मांग की। 22 साल का दूल्हा इस पर राजी नहीं हुआ और उसने गाली-गलौच शुरू कर दी।

इतना ही नहीं, दूल्हे ने अपशब्द कहते हुए एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। जब दुलहन को इस बारे में पता चला तो उसने फौरन शादी तोड़ दी। यही नहीं दहेज में लिए गए 10 लाख रुपए वापस करने की बात मानने के बाद ही बारात को लौटने की इजाजत मिल पाई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में दोनों पक्षों में से किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।