बीडीपीओ ऑफिस की क्लर्क के साथ रेप करने के बाद की हत्या

खबरें अभी तक। बीडीपीओ ऑफिस की क्लर्क को बंधक बनाकर रेप किया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी। बेड पर ऐसे हाल में शव मिला, देखकर हैरान रह गई पुलिस। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। शहर की एक कॉलोनी में रविवार रात एक महिला को उसी के घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बदमाशों ने घर में लूटपाट भी की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और लूटपाट के आरोप में केस दर्ज किया है।

57 वर्षीय महिला जिले के एक बीडीपीओ कार्यालय में क्लर्क थी और एक साल बाद रिटायर्ड होने वाली थी। पति से अनबन के बाद महिला करीब 25 वर्षों से अलग रह रही थी। उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, महिला रोजाना सुबह नौ बजे कार्यालय जाती थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पड़ोसियों ने महिला के घर का गेट आधा खुला देखा, लेकिन महिला दिखाई नहीं दी तो वह घर पहुंच गए।

yamunanagar bdpo officer clerk rape and murder

पड़ोसियों ने देखा कि महिला का शव उसके कमरे में बेड पर दीवार की तरफ दाहिनी करवट लिए हुए अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। महिला के मुंह में तौलिया ठूंसा हुआ था और पैर सलवार से बंधे हुए थे। महिला के गले से सोने की चेन और कानों से बालियां गायब थीं। घर की अलमारी और फ्रिज खुला पड़ा था। अन्य सामान कमरे में बिखरा था। फ्रिज में रखा दूध का पतीला बाहर पड़ा था। अलमारी का लॉकर खाली था। आशंका जताई जा रही है कि उसमें रखा सामान चुरा लिया गया है।