शर्मनाक: एक माँ ने करवाया 12 साल की बेटी का एक साल तक रेप

ख़बरें अभी तक। भावनगर में एक माँ अपनी ही बेटी का रेप करवाती थी। महिला की बेटी 12 साल की जिसका उसने साल पर रेप करवाया। इस रेप में 3 लोग शामिल थे। महिला अपने पति को बेहोश करने के लिए पहले कुछ खिला देती थी ताकि उसके पति को इस बात की जानकारी न हो। वहीं इस बात की जानकारी पीड़िता के पिता ने पुलिस में दर्ज करवाई है। वहीं मामला दर्ज किए जाने के बाद से आरोपी महिला फरार चल रही है।

पुलिस ने लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घर में मां उसके पिता को कुछ खिला देती थी, जिसके बाद पिता को घर से बाहर जाना पड़ता था। इसके बाद तीनों आरोपी लड़की के साथ रेप को अंजाम देते थे। पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान शांति धंधूकिया (46), बाबू सरतनपारा (43), और चंद्रेश सरतनपारा (32) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है जल्द ही महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।