गीता जयंती महोत्सव ऐतिहासिक क्षणों के लिए तैयार, सीएम सहित कई अन्य नेता होंगे मौजूद

खबरें अभी तक। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के विधिवत शुभारम्भ अवसर पर आज हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उतराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, शिक्षामंत्री हरियाणा कवंरपाल गुर्जर, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद , हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, जिम्बाब्वे के हाई कमीश्नर, नेपाल के डिप्टी हाई कमीश्नर का शुभागमन होगा।

गीता महोत्सव में सबसे पहले पुरुषोतमपुरा बाग ब्रहमसरोवर पर सम्पूर्ण गीता पाठ व गीता यज्ञ में पूर्ण आहुती डालकर सभी गणमान्य चौथे अंतर्राट्रीय गीता महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे। इसके पश्चात केडीबी के सदस्यों के साथ समुह फोटो,  इसरो की प्रदर्शनी, हरियाणा पैवेलियन का उद्घाटन , विभिन्न विभागों की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी,  उतराखंड पैवेलियन और प्रथम श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव की प्रदर्शनी का उदघाटन होगा और करीब 12 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में अंतर्राट्रीय गीता सैमिनार का शुभारम्भ होगा।

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के विधिवत आगाज के साथ ही ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तम पुरा भाग में हरियाणवी पवेलियन में पुरातन संस्कृति का विशाल पंडाल का भी शुभारंभ होगा। हरियाणवी पंडाल में पुरातन हरियाणवी संस्कृति के दर्शन अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में आने वाले पर्यटक कर पाएंगे अभियान हरियाणवी पंडाल के संचालक डॉ महासिंह पूनिया का कहना है, कि आज जो संस्कृति हरियाणा की लुप्त हो गई है।

हरियाणवी लोकगीत संगीत लोक वाद्य यंत्र हरियाणवी पहनावा हरियाणवी गाना हरियाणवी जीवन शैली पुरातन हरियाणवी संस्कृति के पहलुओं को हरियाणवी पंडाल में दिखाने का काम किया है। प्रदेश के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरियाणवी पंडाल का शुभारंभ कर अवलोकन भी करेंगे।