तेलंगाना दुष्कर्म: सलमान ने ट्वीट कर आरोपियों को बताया इंसान के भेष में छिपा शैतान

खबरें अभी तक। वेटरनरी डॉ प्रियंका रेड्डी की हत्या के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया गया और जारी है। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। इसी बीच सलमान खान ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर वेटरनरी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या पर गुस्सा जाहिर करते हुए आरोपियों को इंसान के भेष में छिपा शैतान बताया है। सलमान ने लिखा है हमें इनका खात्मा कर देना चाहिए।

सलमान ने लिखा है- “ये इंसान के भेष में सबसे गिरे हुए शैतान हैं। निर्भया जैसी निर्दोष महिलाओं की पीड़ा, यातना और मौत के बाद अब हमें अपने ही आस-पास रह रहे ऐसे शैतानों का खात्मा कर देना चाहिए। इससे पहले कि कोई अन्य मासूम और उसका परिवार इस पीड़ा और नुकसान से गुजरे इसे रोका जाए। बेटी बचाओ सिर्फ एक अभियान नहीं रह जाए। इन राक्षसों को यह बताने का समय है कि हम सभी एक साथ खड़े हैं। पीड़ित की आत्मा को शांति मिले।”

आपको जानकारी दें दें कि साइबराबाद पुलिस ने चार आरोपियों, मोहम्मद आरिफ, जोल्लू शिवा, जोल्लू नवीन और चिंताकुंटा चेन्नाकेशवुलु को गिरफ्तार किया है। आरिफ की उम्र 26 साल है, जबकि बाकी आरोपियों की उम्र 20 साल है। सभी की गिरफ्तारी नारायणपेट जिले से हुई। ये सभी ट्रक ड्राइवर और क्लीनर हैं, जिन्होंने शराब पीने के बाद 7 घंटे तक डॉक्टर के साथ दरिंदगी की थी। इसके बाद पीड़ित को शादनगर के बाहरी इलाके में जला दिया था।