‘राशिफल’ में देखिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। आपके परिवार में भी आज ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। सुबह सुर्य को जल चढाये, सफलता आपके कदम चूमेगी।

वृष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। घर पर किसी रिश्तेदार का आना भी हो सकता है। तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। लाल रंग के फल या फूल सूर्यनारायण को अर्पित करके गरीबों में बाट दें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। किसी बात को लेकर आपको ज्यादा जिद करने से बचना चाहिए। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। आज आप किसी भी काम में जल्दबाजी ना करने। घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लें,

सिंह राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज आपकी किसी ऐसे पुराने मित्र से भी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, करियर में आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी।

कन्या राशि 
आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आज के दिन किसी सरोवर या नदी के किनारे जाकर मछलियों को आटे की गोली खिलाएं ,ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं खत्म होंगी।

तुला राशि
आज परिवार वालों की मदद आपको कुछ कम ही मिल पायेगी। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प से आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। चंदन का तिलक लगाए लोगों में आपका मनबल उचा रहेगा।

वृश्चिक राशि 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नया काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। ॐ भास्कराय नम:। मंत्र का 11बार जाप करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

धनु राशि 
आज किसी मित्र के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ टाइम स्पेंड करने से सबके बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। आज पत्ते पर मनोकामनाएं लिखकर जल में बहा दें। इस उपाय से जल्द ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

मकर राशि
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। काम और मेहनत ज्यादा रहेंगे, लेकिन आपको सफलता मिल सकती है। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी।

कुंभ राशि 
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। रोजमर्रा के कामों में आपको फायदा होगा। समय से आपके काम पूरे हो जायेंगे। सुर्य देव के मंत्र ॐ सूर्याय नम:  का 108 बार जाप करे यह उपाय करने से धन धान्य की वृद्धि होती है।

मीन राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। कन्याओं को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।