हिमाचल के ऊंचाई वाले इलकों में बर्फबारी,आज भी खराब रहेगा मौसम

ख़बरें अभी तक: हिमाचल प्रदेश में बारिश और हिमपात के कारण कड़ाके की ठंड पड़ गई है और जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। कबायली क्षेत्र लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के बाद झरने, झीलें और पेयजल स्रोत जम गए हैं। इन इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार को भी प्रदेश भर में बारिश, ओलावृष्टि और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी रहेगी।

बता दें कि प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे कम, न्यूनतम तापमान केलांग -3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग, मनाली और लाहौल की ऊंची चोटियों पर मंगलवार से ही बर्फबारी हो रही है। रोहतांग दर्रा और टनल बंद होने से बचाव दल की टीम ने दो लोगों को पैदल ही बर्फ से लकदक रोहतांग पार करवाया रही है। प्रदेश भर में शीतलहर से तापमान में भारी गिरावट जारी है।

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

केलांग     -3.4

कल्पा      0.6

मनाली      3.2

शिमला      6.1

सुंदरनगर    7.0

धर्मशाला    8.4

ऊना       9.6

सोलन      7.4

कांगड़ा     9.2

मंडी      10.6

बिलासपुर  9.5

हमीरपुर    9.8

चंबा      8.2

मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। दो दिनों बाद मौसम में बदलाव होगा और धूप खिलेगी।