Xiaomi का Mi Note 10 भारत में जल्द होगा लॉन्च, 108 मेगापिक्सल कैमरा से है लैस

खबरें अभी तक। Xiaomi आजकल मार्किट में एक के बाद एक नए स्मार्टफोन लॉन्च करती रहती है। इसी कड़ी में  Xiaomi जल्द ही अपना एक ओर नया स्मार्टफोन बाजार में लेकर आ रही है। जी हां, कंपनी जल्द ही Mi Note 10 को भारत के बाजार में उतारने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इसे ग्लोबल लॉन्च किया है। Mi Note 10 की खासियत इसका कैमरा है। चलिए अब आपको बता दें इसकी कीमत के बारें में तो इसकी कीमत 549 यूरो (43,205) तय की गई है। इसी बीच भारत में इस फोन के लॉन्च को लेकर जानकारी सामने आई है। बता दें कि Xiaomi India के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने इसको लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि जल्द इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा- 108MP जल्द आ रहा है।

वहीं फिलहाल यह सिर्फ एक घोषणा मात्र है, इसके यानि Mi Note 10 के लॉन्च की तारीख अभी तय नही की गई है। Mi Note 10 के फीचर्स की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 730G  प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है।

वहीं अगर बात करें इसके स्पेशल कैमरा की तो इस फोन में पांच लेंस का सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है, जो कि इसको बेहद खास बनाता है। वहीं सेकेंडरी लैंस 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2X जूम दिया गया है। एक लेंस 5 मेगापिक्सल का है और टेलीफोटो है जो 10X हाईब्रिड जूम से लैस किया गया है। साथ ही इसमें एक 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस भी दिया गया है। वहीं इसमें आपको मैक्रो लेंस भी दिया गया है, जो कि 2 मेगापिक्सल का है।