अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह पर आयोजित मैराथन का शुभारंभ करने पहुंचे संदीप सिंह

खबरें अभी तक। खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह उत्सव पर आयोजित मैराथन का शुभारंभ करने पहुंचे. खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा जल्द ही खेलों को लेकर सीक्रेट फ्लाइंग टीम का गठन किया जाएगा जो सीधा खेलों की निगरानी करेगी. जो भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं काम करेगा उसे अपने घर ही बैठना होगा।

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2019 पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में गीता मैराथन का आयोजन हुआ, हजारों धावकों ने मैराथन दोड़ में प्रतिभागिता की, अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2019 को लेकर कुरुक्षेत्र गीता मैराथन में हजारों लोगों ने दौडक़र महोत्सव के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। इस महोत्सव के इन ऐतिहासिक लम्हों के साक्षी शहर के हजारों लोग बनें और लोगों का उत्साहवर्धन करने, स्वागत करने और विजेताओं को सम्मानित करने के लिए प्रशासन की तरफ से तमाम प्रबन्ध किये गए है. मैराथन को खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह झंडी देकर रवाना किया.