ट्रेडीशनल लुक में कहर ढाती हुई नजर आई शिल्पा शेट्टी

खबरें अभी तक। मुंबई: लैक्में फैशन वीक 2018 का आयोजन हाल ही में मुबंई में किया गया। शो में अब तक कई मशहूर डिनाइनर ने अपना कलेक्शन पेश किया। वैसे तो रैंप वॉक के दौरान  सुष्मिता सेन, दिशा पाटनी ,करिश्मा कपूर जैसी कई हसीनाएं अपने हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आईं।

हाल ही में इस शो में शिल्पा शेट्टी भी पहुंची लेकिन उनका अवतार एकदम अलग नजर आया।

रैंप के दौरान शिल्पा ट्रेडीशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने ग्रे कलर का लहंगा चौली पहना था जिसमें वब बेहद ग्लैमरस लुक में दिखी। उनकी दिलकश अदाओं से वहां मौजूद लोगों की उनपर से नजरें नहीं हट रही थी।

अपनी फिटनेस को लेकर शिल्पा हमेशा सचेत रहती हैं। इस दौरान उनकी किलर फिगर और कातिलाना अदाएं फैंस के दिलों को मदहोश कर दने वाली थी। रैंप के दौरान वह अलग-अलग अवतार में नजर आईं।

शिल्पा ने रैंप वॉक करते हुए अपने इंस्टा पर भी एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है जिसमें सभी बेहद पसंद कर रहें हैं। उनके द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को 46 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिटनेस टिप्स भी देती हैं और शिल्पा योगा सीडी को भी जारी कर चुकी हैं। वह सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।