बिलासपुर: पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने किया इंडियन एक्रो, एक्युरेसी कप का आयोजन

ख़बरें अभी तक: बिलासपुर में पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन द्वारा एक्रो एंड एक्युरेसी कप आयोजित किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रदेश के युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने किया। गोविन्द सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बता दें कि प्रतियोगिता में 55 पायलट भाग ले रहे हैं। जिसमें हिमाचल के मनाली और बीड बिलिंग के पायलट प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुछ विदेशी पायलट भी इसमें शामिल हुए हैं। वहीं  खेल मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रदेश में जारी रहेगा। जिससे 12 महीने पर्यटकों के आने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध होंगे।