कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद पहुंचें मूलचंद शर्मा

ख़बरें अभी तक। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने शहर फरीदाबाद पहुंचें मूलचंद शर्मा का दिल्ली फरीदाबाद बॉर्डर पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं वह बल्लभगढ़ पहुंचने से पहले सेक्टर 21a स्थित वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक सुभाष शर्मा के निवास पर पहुंचे जहां सेक्टर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के इलावा संगठन का तह दिल से धन्यवाद किया और अपने क्षेत्र की जनता का धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज भगवान की आवाज होती है और वह निष्ठा से सरकार में रहते हुए अपनी जिम्मेवारी निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले 37 साल से वह राजनीति के माध्यम से जनता से जुड़े रहे हैं और कई बार चुनाव हारे और जीते भी, इस मौके पर फरीदाबाद विधानसभा से विधायक नरेंद्र गुप्ता भी पहुंचे और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को शुभकामनाएं दी।