Children’s day2019: जानिए 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस

ख़बरें अभी तक। देशभर में हर साल बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है। क्योंकि इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जंयती होती है। इस दिन कई स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती है और इस दिन स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है। क्या आप जानते है कि 14 नवंबर को ही बाल दिवस क्यों मनाया जाता है अगर आप नहीं जानते तो आज हम आपको बताएंगे कि क्यों इस दिन बाल दिवस मनाया जाता है।

यूएन ने 20 नवंबर 1954 को बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी और भारत में पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन से पहले 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था। लेकिन 27 मई 1964 को पंडित जवाहर लाल नेहरु के निधन के बाद बच्चों के प्रति उनके प्यार को देखते हुए सर्वसम्मति से यह फैसला हुआ कि अब से हर साल 14 नवंबर को चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाया जाएगा। जिसके बाद से ही हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाने लगा।