भिवानी :36वें राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का भीम स्टेडियम में हुआ शुभारंभ

खबरें अभी तक। भिवानी के भीम स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा 36वीं हरियाणा राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ। भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ द्वारा किया गया। 13 से 17 नवंबर पांच दिनों तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों के 450 के लगभग खिलाड़ी व 45 के लगभग खेल प्रशिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढ़ावा देने व नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी चुनने के उद्देश्य से आयोजित इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता को देखने में बड़ी संख्या में दर्शक भी पहुंचे।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे भिवानी विधायक व पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ ने बताया कि खेल न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक तंदुरूस्ती के लिए भी मायने रखते हैं। युवाओं को नशों से दूर रहकर खेलों को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है। जिसे खेलने के लिए प्रदेश के सभी 22 जिलों से टीमें पांच दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की खेल नीति सबसे बेहतर हैं। खेलों के दम पर ही हॉकी के खिलाड़ी संदीप सिंह आज हरियाणा विधानसभा में विधायक हैं तथा खेलेां के कारण ही विभिन्न विभागों में खिलाड़ी रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।

इस मौके पर प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाडी ने बताया कि भिवानी में लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से हॉकी एस्ट्रोटैफ का निर्माण करवाया गया है। जो प्रदेश के बेहतरीन हॉकी मैदानों में से एक है। ऐसे में यहां प्रदेश भर के हॉकी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हिस्सा ले पा रहे हैं। जिसके बाद विजेता खिलाडिय़ों को जनवरी में होने वाले राष्ट्रीय कैंप में चयनित होने का अवसर प्राप्त होगा।