JJP-BJP गठबंधन पर कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने साधा निशाना, कहा सत्ता सुख भोगने के लिए बनाई सरकार

तोसाम से विधायक किरण चौधरी ने गठबंधन सरकार पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब गुंडा राज, गुंडे बेरोज़गारों का फायदा उठा रहे है। किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा और जजपा का दो अलग -अलग विचारधाराओं का गठबंधन है जिसमें केवल लूट होगी।

JJP पर निशाना साधते हुए किरण ने कहा कि जनता ने बीजेपी के विरोध में वोट किया। लेकिन JJP ने सत्ता का सुख भोगने के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया।उन्होंने कहा कि एक दूसरे को गाली देने वाले अब स्वार्थ में अब एक दूसरे की पीठ थपथपा रहे हैं।

वहीं किरण चौधरी ने किसानों को लेकर कहा कि सिर्फ आय दोगुनी करने से फसलों की खरीद नहीं होती। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का कारण सिर्फ पराली जलाना नहीं है और भी बहुत कारण है। प्रदूषण के किरण ने कहा कि सरकार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पराली के प्रबंधन के लिए किसानों की मदद करनी चाहिए।