ग्लोबल इन्वेस्टर मीट 2019: कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कही ये बात

खबरें अभी तक। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राम लाल ठाकुर ने बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा धर्मशाला में आयोजित इन्वेटर मीट को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में पूर्ण रूप से विफल रही है।

वर्तमान समय में सड़कों की हालत दयनीय एवं खस्ता बनी हुई है। जिससे से पर्यटन व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। शिमला -हमीरपुर एनएच की राजघाटी ,नम्होल ,बर्ह्मपुखर ,जुखाला आदि स्थानों के अलावा ऍन एच मनाली -चंडीगड़ की हालत भी दयनीय बनी हुई है। इसके अलावा प्रदेश भर में ऐसी बहुत सी सड़के हैं। जिनकी हालत बद से बदतर बन चुकी है। मगर उनके सुधार की ओर प्रदेश सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़को की खस्ता हालत को देखने से प्रतीत होता है, कि प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित इन्वेस्टर मीट मात्र औपचारिकता बन कर रह जाएगी। सड़कों की दुर्दशा को देखकर हिमाचल में उद्योग स्थापित करने कोई भी इन्वेटसर नहीं आएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है। तब से प्रदेश में सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर ने ऐलान किया कि शीघ्र ही कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदेश भाजपा सरकार की नाकामियों के विरुद्ध जिलास्तर से लेकर खंडस्तर तक आंदोलन करेगी। हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल हिमाचल के दौरे पर 10-11 नवम्बर को आएगी प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी एक विशेष बैठक का आयोजन करने के उपरान्त प्रदेश भर में आन्दोलन की समयावधि का निर्णय लिया जाएगा।