सेंट्रल पॉल्यूशन बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक गाजियाबाद का AQI 495 पहुंचा

ख़बरें अभी तक: ग़ाज़ियाबाद जनपद बीते 3 दिनों से देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बना हुआ है। सेंट्रल पॉल्यूशन बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक गाजियाबाद का AQI 495 पर पहुंच गया है तो वहीं गाजियाबाद के ही संजय नगर का AQI 1025 के पार पहुंच गया है। दिन प्रतिदिन गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ता ही जा रहा है। इसकी वजह से बच्चे और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। अस्पतालों में अस्थमा एवं आंखों की जलन की समस्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन के लाख दावों के बाद भी पॉल्यूशन कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

हालांकि प्रदूषण बढ़ने का सबसे बड़ा कारण दीपावली पर  छोड़े गए पटाखे एवं गांव देहातों में पराली जलाए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। बहरहाल प्रदूषण को देखते हुए जनपद के बद से बदतर हालात में है। जिला प्रशासन का लगातार प्रयास है कि पॉल्यूशन के स्तर को कम किया जाए। इसीलिए जिला प्रशासन लगातार  पेड़ पौधों, सड़क के किनारे, हाईवे के किनारे  पर छिड़काव कर पॉल्यूशन को कम करने का प्रयास कर रहा है। यही नहीं अब लोगों  को भी उम्मीद है कि  अगर बारिश हो जाए तो पॉल्यूशन से छुटकारा मिल सकता है।