कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक प्रोग्राम रत्नावली का कें. मंत्री रत्नलाल कटारिया ने किया शुभारंभ

केन्द्रीय राज्यमंत्री रत्नलाल कटारिया ने शनिवार को राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव का शुभारंभ किया। प्रदेशभर से 30 विधाओं में 2000 से ज्यादा कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडिटोरियम हॉल में युवा सांस्कृतिक एवं कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम 4 दिन चलेगा।

केन्द्रीय जलशक्ति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रत्नलाल कटारिया ने कार्यक्रम के शुभारंभ पर कहा कि देश विदेश में भी हरियाणवी संस्कृति की अनूठी छाप छोड़ने का काम रत्नावली महोत्सव बखूबी कर रहा है। इस महोत्सव के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को एक नई पहचान मिली है और विदेशों में भी इस महोत्सव का लोग इंतजार करते हैं। यह रत्नावली महोत्सव हरियाणा की पहचान बन चुका है। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय की तारीफ की।  कटारिया ने महोत्सव में पहली बार लगाए गए हरियाणवी शिल्प ग्राम प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया