देवताओं की भव्य शोभा यात्रा के साथ सिराज उत्सव आनी का आगाज

खबरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू आउटर सिराज का प्रसिद्ध सांस्कृतिक एवं देव मेला सिराज उत्सव में देवता शमशरी महादेव,देवता पनेउई नाग, देवता कुलक्षेत्र महादेव सेकड़ो कारकरिन्दों के साथ शामिल हुए। तीन दिवसीय सिराज उत्सव में देवी देवताओं की भव्य शोभा यात्रा शमशर से रानी बेहड़ा देव स्थल तक आयोजित की गई। राजारघुबीर सिंह मेला मैदान में मेला कमेटी ने आउटर सिराज के सभी देवताओं का स्वागत किया । मेला मैदान में देवमिलन, देवलुओं की सयुक्त पारम्परिक नाटी लगाई गई। सिराज उत्सव मेले के उदघाटन अवसर पर स्थानीय विधायक किशोरीलाल सागर ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान है।

सिराज उत्सव देवी देवताओं के सानिध्य में हर साल मनाया जाता है हिमाचल प्रदेश में सिराज उत्सव मेले की अपनी पहचान बनी है जिसमे खेलकूद,सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं की अधिक भागेदारी होती है विधायक ने मेला कमेटी और राजा रघुबीरसिंह मैदान में बने भव्य नए मंच के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 10 लाख देने की घोषणा की और मेला कमेटी को 50 हज़ार देने की बात कही। मेला कमेटी के अध्यक्ष उपेन्द्रकांत मिश्रा ने मुख्यातिथि व अन्य सभी सरकारी अधिकारी,चैयरमेन,समिति सदस्य,पंचायत प्रधान,व्यापार मंडल के सदस्यों का स्वागत किया गया।

विधायक किशोरीलाल सागर ने बॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार भी बांटे इस अवसर पर विधायक किशोरीलाल सागर,मंडल महा मंत्री दुनि चन्द ठाकुर, रफ्तार ठाकुर ज्ञान ठाकुर, प्रीतम सागर, वेद ठाकुर, योगेश वर्मा कृष्ण ठाकुर, रूप सिहं भारद्वाज, तिलक राज दीपक,पीकू ठाकुर, शशि मल्होत्रा ,ममता ठाकुर,कला देवी  मेला कमेटी अध्यक्ष उपेन्द्रकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष संतोष ठाकुर,कोषाध्यक्ष सत्यपाल ठाकुर,प्रबन्धक सतपाल कुकू,महा सचिव शिवराज शर्मा,सचिव महेंद्र ठाकुर,प्रधान अनूप ठाकुर,सुरेंद्र ठाकुर,पमी कटोच,प्रताप ठाकुर डीम, दयाल,भगवानदास ठाकुर,जयसिंह जस्सू,हुकमचंद चौधरी,पूर्ण प्रधान,तारा चंद,कारदार शमशरी महादेव संतोष ठाकुर,सचिव मस्तराम ठाकुर,कारदार कमलेश शर्मा,सहित भाजपा मंडल व्यापार मंडल के सदस्य उपस्तिथ थे।

सिराज उत्सव के शुभारंभ में आदर्श राजकीय माध्यमिक पाठशाला,दिव्यलोक पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने हिमाचली कुल्लवी नाटी, पंजाबी डांस,हास्य नाटक,सहित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।