पुराने मंत्रियों के साथ सीएम मनोहर ने की बैठक, नई सरकार का संचालन कैसा हो इस पर हुई चर्चा

हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चुनाव हार चुके पुरानी कैबिनेट के सभी मंत्रियों से चंडीगढ़ में मुलाकात की. 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव में मनोहर के पुरानी कैबिनेट के सिर्फ दो मंत्री ही जीत पाए. बीजेपी के कैबिनेट के मंत्री अनिल विज और डॉ. बनवारी लाल को छोड़कर पुरानी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। जहां दो मंत्री विपुल गोयल और राव नरबीर सिंह को टिकट नहीं मिला था इसलिए वो चुनाव नहीं लड़ पाए। लेकिन मनोहर लाल ने इस बैठक में इन दोनों मत्रियों को भी बुलाया गया।

पुरानी कैबिनेट के चुनाव हारे 8 मंत्री सुभाष बराला, कविता जैन, ओपी धनखड़, रामबिलास शर्मा, मनीष ग्रोवर ,कृष्ण बेदी, कृष्ण पाल पंवार, कैप्टन अभिमन्यु मंत्रियों को बुलाया गया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुराने मंत्रियों को सरकार के साथ सचांलन करने व नए मंत्रियों की नियुक्त विधानसभा की कार्यवाही व जजपा को कदम से कदम मिलाकर साथ चलने के साथ कई महुत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।